- Hindi News
- मूर्ति स्थापना से पहले शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा
मूर्ति स्थापना से पहले शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा
गोहद | कस्बेके वार्ड दो में महावीरगंज स्थित नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की जा रही है। इससे पहले शनिवार को नगर के मुख्य बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें वृंदावन और अयोध्या से आए संत शामिल हुए। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार 9 फरवरी को की जाएगी। मालूम हो कि कस्बे के महावीरगंज स्थित मंदिर में शंकर परिवार की स्थापना की जा रही है। मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रथयात्रा वार्ड एक, सर्वोदय स्कूल, इमली वाली गली, सब्जी मंडी, पशु अस्पताल, डाक बंगला तिराहा, बंधा रोड से होते हुए महावीरगंज मंदिर पर पहुंची। कस्बे में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा के बाद आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया।