अस्पताल के लिए दान दी 50 लाख की राशि
दान के रुपयों से अस्पताल की दूसरी मंजिल का किया गया निर्माण
भास्करसंवाददाता|गोहद
कस्बेके सिविल अस्पताल में जगह की कमी होने के कारण लोहे का कारोबार करने वाले लक्ष्मीनारायण लोहिया ने अस्पताल में दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि दान दी। उसके बाद अस्पताल की दूसरी मंजिल का भवन बनकर तैयार हुआ। अपनी जन्मभूमि से लगाव होने के कारण श्री लोहिया ने कस्बे में आधा दर्जन से अधिक जनहित के लिए निर्माण कार्य कराए।
कस्बे का सरकारी अस्पताल पहले 30 बिस्तर का था। जगह की कमी के कारण मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा था। जिससे दूर दराज से आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा था। कस्बे में रहने वाले लोहा व्यापारी ने सरकारी अस्पताल को 50 लाख रुपए भवन की दूसरी मंजिल बनवाने के लिए दान में दिए। इस राशि से अस्पताल में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की गई। 30 बिस्तर का अस्पताल अब 65 बिस्तर का हो गया है। इसमें मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। कस्बे के निवासी श्री लोहिया का मुंबई में लोहे का कारोबार है।
ये काम भी कराए
{बैसलीनदी पर घाट का निर्माण।
{चक्रधारी मंदिर में शंकर भगवान की आदमकद मूर्ति लगवाई।
{बुजुर्गों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन।
{गरीब कन्याओं का विवाह कार्यक्रम आयोजित कराना।
{आंखों के अस्पताल बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
गोहद में दान की राशि से अस्पताल भवन की बनवाई गई दूसरी मंजिल।