गोहद में अब 16 से शुरू होगा मेला
गोरमी | नगर में पहली बार राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य के आदेशानुसार मेले का आयोजन कराया जा रहा है। जोकि 10 फरवरी को लगाया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों वश इस दिनांक में शुरू नहीं हो पाया। मेला आयोजक रमेश शर्मा, विनोद सोनी ने बताया कि ग्वालियर मेला बढ़ने के कारण मेले की तिथि बढ़ानी पड़ी। इसके साथ ही गोहद मेला संभवत: 16 फरवरी से शुरू हो जाएगा। जिसमें सर्कस, काला जादू सहित अन्य कलाकारों की कलाएं लोगों को देखने को मिलेंगी। केशर बाग में मेला लगाया जाएगा। इसके साथ ही मेले की तैयारियों को लेकर नगरपालिका ने भी अपनी कमर कस ली है।