सास को सिर में हंसिया मारकर किया घायल
गोहद|गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद पर अपनी सास के सिर में हंसिया मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जैतपुरा निवासी शीलादेवी (60) प|ी नरेश श्रोती ने बताया कि उनके ऊपर उनकी बहू विनीता प|ी दिलीप ने हमला किया। बहू का अपनी पति से झगड़ा हो गया था।