एक वृक्ष सौ पुत्र के समान : भीकम
लोगोंको अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। आज का पौधा ही कल वृक्ष बनता है। एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है। यह बात शनिवार को गोहद चौराहा स्थित मुक्तिधाम में पौधरोपण करते समय नगर पालिका अध्यक्ष भीकम कौशल ने कही। कार्यक्रम का आयोजन आरोल वेलफेयर फाउंडेशन समिति की ओर से किया गया।
मुक्तिधाम पर पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम पर्यावरण को भूलते जा रहे हैं। इसका बहुत बढ़ा नुकसान सभी को भुगतना होगा। पौधे लगाने के बजाय फलदार पेड़ काटे जा रहे हैं। हरे पेड़ों के काटे जाने से प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ता जा रहा है। पौधरोपण के दौरान नीम, शीशम, जामुन, अमलतास, आम, सागौन, आंवला के पौधे लगाए गए। साथ ही सभी लोगों ने मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के काम में सक्रियता से भागीदारी करने का संकल्प लिया। पौधरोपण के दौरान पार्षद आत्मराम, रामप्रसाद कुशवाह, केशव सिंह, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, मुरारी लाल श्रीवास्तव, धीर सिंह पटेल, राजवीर सिंह चौैहान आदि मौजूद रहे।