सनातन सम्मेलन 17 से
गोहद | गोहद क्षेत्र के प्रसिद्ध खनेताधाम में ब्रह्मलीन संत विजयरामदास महाराज की 18 वीं बरसी पर रघुनाथ मंदिर ग्राम खनेता में विशाल सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन 17 फरवरी से किया जा रहा है। संत विजयरामधाम सेवा ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि 17 फरवरी से शुरू सम्मेलन का समापन 21 फरवरी को होगा। जिसमें सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक प्रवचन चलेंगे।