पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल जमा नहीं करने पर काटा नपा का बिजली कनेक्शन

बिल जमा नहीं करने पर काटा नपा का बिजली कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा को करना है चार लाख का बिल जमा। चेक 12 सितंबर को बना लेकिन अब तक नहीं किया जमा।

भास्करसंवाददाता|गोहद।

बिजलीका बकाया बिल जमा नहीं करने पर बुधवार की शाम को बिजली कंपनी ने नगर पालिका कार्यालय और फिल्टर प्लांट का बिजली का कनेक्शन काट दिया। नगर पालिका को करीब चार लाख रुपए का बिल जमा करना है। बिल जमा करने का चेक 12 सितंबर को ही बना दिया गया। लेकिन उसको जमा नहीं किया गया।

विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया। वहीं नगर पालिका सीएमओ बीडी कतरोलिया ने बताया कि बिजली बिल जमा करने के लिए 12 सितंबर को ही चैक बना दिया गया था।