अंतर्निकाय संविलियन में कई खामियां
अंतर्निकाय संविलियन में कई खामियां
गुना| राज्यअध्यापक संघ ने राज्य शासन द्वारा घोषित अंतर्निकाय संविलियन प्रक्रिया में कई खामी होने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र भार्गव एवं दामोदर धाकड़ ने बताया कि महिला एवं विकलांग अध्यापकों के संविलियन की जो घोषणा की गई है, उसमें सबसे बड़ी खामी यह है कि इससे वरिष्ठता प्रभावित होगी। इसके कारण भविष्य में होने वाली पदोन्नति से अध्यापक वंचित रह जाएंगे। पुरुष अध्यापकों के ट्रांसफर 2008 के बाद से रुके हुए हैं। संगठन की मांग है कि महिला एवं पुरुष अध्यापकों के लिए अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह ट्रांसफर नीति बनाई जाए।