पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोयाबीन का सर्वे अभी से कराए प्रशासन

सोयाबीन का सर्वे अभी से कराए प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोयाबीन का सर्वे अभी से कराए प्रशासन

गुना| इससाल खराब मानसून के कारण सोयाबीन की फसलों में भारी नुकसान की आशंका जताते हुए कांग्रेस ने मांग की है कि प्रशासन अभी से फसल बीमा का सर्वे आरंभ कराए। जिलाध्यक्ष योगेंद्र लुंबा ने कहा कि हाल के अनुभव बताते हैं कि प्रशासन की लेट-लतीफी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। ओलावृष्टि के सर्वे में यह बात सामने चुकी है। पिपरौदा गिर्द सहित दर्जनों गांवों में किसानों को सर्वे में हुई लापरवाही के कारण नुकसान उठाना पड़ा था। इसलिए बेहतर यही है कि प्रशासन इस साल सोयाबीन फसलों का सर्वे अभी से ही कराना आरंभ कर दे, जिससे तस्वीर साफ हो सके। इसके अलावा कांग्रेस ने धनिया को भी फसल बीमा के दायरे में लाने की मांग की है। उनका कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में किसान इसकी बोवनी करते हैं।