भक्तिरस की सुहानी सांझ
भक्तिरस की सुहानी सांझ
गुना| अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों के सिलसिले में मंगलवार रात को अनूठी प्रस्तुतिकरण की गई। दिल्ली के कलाकार छेदीलाल उनके साथियों द्वारा रामचरित मानस की चौपाईयों का संगीतमय नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। कलाकारों ने कई दृश्यों का भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया। इस दृश्य में राम की गोद में आहत पड़े लक्ष्मण दिखाई दे रहे हैं। राम-रावण युद्ध के दौरान उन्हें मेघनाथ ने अपने वाण से घायल कर दिया था। पास ही हवा में तैरते हुए हनुमान हैं, जो संजीवनी बूटी ला रहे हैं। ऐसे ही दृश्यों के जरिए कलाकारों ने राम की पूरी कथा को चंद घंटों में ही साकार कर दिया।