गुना। पुरानी गल्ला मंडी स्थित मंच पर आयोजित की जा रही रामलीला में बीती रात भगवान राम के विवाह की लीला का चित्रण किया गया। दशहरा पर्व समिति द्वारा चल रही रामलीला को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मंचन में स्थानीय कलाकार मार्मिक अंदाज में अभिनय करते हैं।