अस्थाई कचरा घर को हटवाने की मांग
गुना| शहरनपा के वार्ड तीन में मुख्य डाकघर के सामने अस्थाई कचरा घर बना हुआ है। इसे हटवाने की मांग लोगों ने की है। कलेक्टर श्रीमन शुक्ला से की गई शिकायत में कहा है कि यहां नपा के सफाई कामगारों ने कचरे का अड्डा बना रखा है। यहां रोजाना सुबह पूरे क्षेत्र से सफाई के दौरान निकलने वाला कचरा जमा कर दिया जाता है। इसके अलावा पार्क के सौंदर्यीकरण की भी मांग की। कचरे के पास अक्सर मवेशी जमा हो जाते हैं जिससे परेशानी हो रही है।