रासेयो स्वयं सेवकों ने किया श्रमदान
गुना|45वें राष्ट्रीयसेवा योजना दिवस विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की एनएसएस इकाई द्वारा जगह- जगह श्रमदान और पौधरोपण किए गए। पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई एक ने स्वामी विवेकानंद पार्क में विवेकानंद जी की प्रतिमा की साफ- सफाई धुलाई की। पार्क में चार समूहों में बटकर श्रमदान कर गाजर घांस उखाड़ी, क्यारियों की सफाई की। फैली गंदगी पॉलिथीन को हटाया। जिला अस्पताल में लगाए गए विशेष मतदाता शिविर में अपनी सहभागिता की। इस मौके पर जिला संगठक डॉ. . सतीश चतुर्वेदी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भड़ेरिया की पिंटू रघुवंशी, गोलू शर्मा, अश्विनी नामदेव, मनोज धाकड़, मुकेश प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे।