- Hindi News
- आंसरशीट की फोटो कॉपी 250 रुपए में मिलेगी
आंसरशीट की फोटो कॉपी 250 रुपए में मिलेगी
िरजल्ट से असंतुष्ट छात्र को मिलेगी बड़ी सुविधा
कार्यालयसंवाददाता|गुना
िरजल्टसे असंतुष्ट छात्र अब मात्र 250 रुपए देकर आंसरशीट की फोटो कॉपी ले सकेंगे। जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा हाईकाेर्ट के फैसले के बाद लागू की गई व्यवस्था के तहत छात्रों को इसके लिए सूचना अधिकार (आरटीआई) में आवेदन करना होगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के 15 दिन के भीतर इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा।
एक विषय की उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए 250 रुपए फीस लगेगी। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डीडी अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आवेदन आने के बाद एक समिति छात्रों को उत्तर पुस्तिका दिखाएगी। छात्र संतुष्ट है या नहीं, वह पुनर्मूल्यांकन चाहता है या नहीं। इसके लिए एक निर्धारित प्रोफार्मा पर छात्र से प्रतिवेदन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित परीक्षा सेल के समन्वयक मौजूद रहेंगे। अगर आंसरशीट के मुख्य पृष्ठ पर अंकित नंबर उसके अंदर परीक्षक द्वारा प्रश्नवार दिए गए अंकों से मेल नहीं खाते हैं तो री-टोटलिंग की जाएगी। इसके लिए सेल समन्वयक अपनी टीप लगाकर उक्त प्रकरण संबंधित सेल को फॉरवर्ड करेंगे।
कुलपतिनियुक्त करेंगे विशेषज्ञ
आरटीआईके तहत री-ओपन होने वाली सभी आंसरशीट परीक्षा समिति एवं कुलपति द्वारा नामांकित विषय विशेषज्ञ के अवलोकन एवं अनुसंशा के लिए रखी जाएंगी। समिति की अनुसंशा के आाधर पर उनका मूल्यांकन संबंधित विषय के विशेषज्ञ से कराया जाएगा। आंसरशीट की फोटो कॉपी परीक्षण समिति के अवलोकन के बाद प्रदान कर दी जाएगी। इसी तरह एटीकेटी की आंसरशीट भी प्राप्त की जा सकती है।
हाईकोर्ट की शरण लेना पड़ती थी
आंसरशीटकी फोटो कॉपी लेना पहले आसान नहीं था। कई मामलों में लोगों को हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ता था। हाल ही में कोर्ट ने ऐसे ही एक मामले की सुनवाई के दौरान माना कि आरटीआई के तहत व्यक्ति को उसकी उत्तर पुस्तिका की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाना चाहिए। यह आदेश जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को अपने नियमों में बदलाव करना पड़ा। अब नई प्रक्रिया के कारण छात्रों को लाभ होगा।
कई खामियां भी रुकेंगी
{इस व्यवस्था के लागू होने के बाद परीक्षकों पर दबाव बनेगा कि वह उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ठीक से करें। इससे बड़े पैमाने पर रिजल्ट बिगड़ने जैसी घटनाएं कम होंगी।
{ अच्छे अंक दिलाने के लिए कई बार मूल आंसरशीट के पे