पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बातों में उलझाकर चार को लूटा, पकड़ा भी गया आरोपी

बातों में उलझाकर चार को लूटा, पकड़ा भी गया आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गा प्रतिमा लेने जा रहे चार लोग बने निशाना

कार्यालयसंवाददाता|गुना

फतेहगढ़के ग्राम डोंगरा से गुना में दुर्गा जी की प्रतिमा खरीदने आए चार युवकों के साथ लूट की वारदात की गई। एक युवक ने गांव के इन चारों युवक को पहले अपनी बातों में उलझाया और फिर पर्स झपटकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को दबोच लिया।

कैंट थाना क्षेत्र के एबी रोड मारुति शोरुम के सामने यह वारदात हुई। थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि डोंगर निवासी नवल आदिवासी अपने अन्य तीन साथियों के साथ गुना आया था। यह एबी रोड पर रास्ते में एक युवक इन्हें रोका और पूछा कहां जा रहे हो। नवल ने कहा कि गांव में दुर्गा उत्सव पर प्रतिमा स्थापित करनी है। इस वजह से इसकी खरीदी करने आए हैं। आरोपी ने कहा कि मेरा भाई प्रतिमा बेचता है और तुम्हे सस्ती दिलवा दूंगा। चारों युवक उसकी बातों में गए। आरोपी ने कहा कि आप रुपए लेकर आए हो या नहीं? नवल ने आरोपी की बातों में आकर अपना पर्स उसके सामने खोल दिया। इतना मौका मिलते ही आरोपी ने पर्स झपट लिया और भाग निकला। पर्स में 9 हजार रुपए रखे थे।

पीछाकिया तो चाकू मार दूंगा : चारोंयुवक ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया। आरोपी ने उन्हें भागते हुए धमकाया कि उसके अन्य साथी आगे खड़े हैं। अगर पीछे आए तो वह चाकू मार देंगे। गांव के चारों युवक घबरा गए और वह रुक गए।

दोघंटे की सर्चिंग में पकड़े : सूचनामिलते ही थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चारों युवकों को अपनी वाहन में बिठाया और जगह-जगह सर्चिंग की। गोकुल सिंह चक के पीछे नेगापुरा में कुछ युवक पुलिस को दिखे। इनमें से फरियादी ने एक आरोपी को पहचान लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोनू कुशवाह बताया है। वह बांसखेड़ी का निवासी है। आरोपी से लूटा गया माल जब्त कर लिया है।