पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 अक्टूबर को बमोरी में बैठेगा मेडिकल बोर्ड, बनेंगे प्रमाण पत्र

10 अक्टूबर को बमोरी में बैठेगा मेडिकल बोर्ड, बनेंगे प्रमाण-पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकलांगोंको ब्लॉक स्तर पर ही प्रमाण पत्र बनाकर दिए जाएंगे। इसके लिए पूरा कार्यक्रम तैयार किया गया है। पहला शिविर रेडक्रास भवन शनिवार को लगा। इसमें 250 लोगों को नि:शक्त प्रमाण पत्र दिए गए।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक स्पर्श अभियान के तहत जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत 10 अक्टूबर को बमोरी, 17 अक्टूबर को बीनागंज, 26 अक्टूबर को आरोन, 31 अक्टूबर को कुंभराज एवं 2 नवंबर को राघौगढ़ में शिविर लगेगा। ]इन शिविर में मेडिकल बोर्ड उपस्थित रहेगा। मौके पर ही पात्र हितग्राही को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

पहलेपरेशान होना पड़ता था : विकलांगोंको प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल में आना पड़ता था। इससे परेशानी पैदा होती थी। बुधवार को ही मेडिकल बोर्ड बैठता था। प्रमाण पत्र के लिए एक सप्ताह इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत ब्लॉक स्तर पर शिविर ही मेडिकल बोर्ड उपस्थित रहेगा।