- Hindi News
- \"समग्र\' से प्रभावित हो रही स्कूलों की पढ़ाई
\"समग्र\' से प्रभावित हो रही स्कूलों की पढ़ाई
समग्रसमेकित छात्रवृत्ति वितरण 2013-14 के लिए प्रशासन ने आनन-फानन में गांव शहरों में सर्वे करवाया था जो कि ठीक प्रकार से होने के कारण कई पुराने रहवासी छूट गए, चाइल्ड आईडी की जिम्मेदारी नगर प्रशासन ग्राम पंचायत की थी।
जिन्होंने हाथ उऊपर कर दिए और संस्थापकों पर विशेष दबाब चाइल्ड आईडी मैपिंग का आया तो अपनी जेब से 20-20 रुपए प्रति चाइल्ड आईडी बनवाकर लोगों ने मैपिंग करवाई। अब छात्रवृत्ति आवेदन एवं कोड, राशि, बैंक खाता डालकर सब ऑनलाइन करवाना है जो कि कई के पास अभी खाते ही नहीं है और एकदम से मुश्किल काम है। पिछला सत्र और नया 2014-15 छात्रवृत्ति में ही निकल चला स्कूलों में कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। और कोर्स भी नहीं हो पा रहे हैं। जबकि पटवारी सचिव, रोजगार सहायक नगरपालिका के प्रभारी लोग स्वतंत्र हैं। डीईओ गुना ने छात्रवृत्ति वितरण का प्रमाणीकरण करवाया है जो कि शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति को प्रदर्शित करता है। अत: अब फथ्र से संस्थापकों को आवेदन राशि खाते में डालने के लिए 20-20 रुपए प्रति सदस्य देने पड़ेंगे, जबकि उन्हें क्या मिलेगा, सिरदर्द।