शिविर में निजी डॉक्टरों को बुलाया
अस्पताल में डॉक्टर की कमी को देखते हुए बनाई व्यवस्था
कार्यालयसंवाददाता | गुना
शहरीस्वास्थ्य मिशन के तहत वार्ड एवं मोहल्ले में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निजी डॉक्टरों की सेवाएं ली गई। जिला अस्पताल प्रबंधन की निगरानी में पूरे शिविर लगे। इसमें सभी का मुफ्त दवाएं एवं जांच की सुविधा मिली। शहर में 16 सितंबर से शिविर की श्रंखला शुरू हुई थी। पहले दिन बूढ़ेबालाजी क्षेत्र में शिविर लगा। इस शिविर में डॉ. सचिन सोनी एवं डॉ. गौरव रघुवंशी ने सेवाएं दी। इसमें 161 मरीजों का उपचार किया गया। इसी तरह 17 सितंबर को शिवाजीनगर, 19 सितंबर को हड्डी मील, 21 को अगरयाबस्ती एवं गोपालपुरा, 23 को श्रीराम कालोनी, 25 को बांसखेड़ी, 27 को खटीक मोहल्ला, 28 को महावीरपुरा एवं मथुरानगर में शिविर आयोजित किया गया। इन सभी शिविर में 1800 से अधिक लोगों का उपचार किय गया।
दूसराचरण में अन्य क्षेत्र होंगे कवर : सिविलसर्जन वायएस रघुवंशी ने बताया कि पहले चरण के शिविर का समापन हो गया है। दूसरे चरण के शिविर का कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है।