- Hindi News
- गुना में दो घंटे में 2 सेमी बारिश, राजगढ़ में एक की मौत
गुना में दो घंटे में 2 सेमी बारिश, राजगढ़ में एक की मौत
प्रदेश के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन बारिश होती रही। सबसे ज्यादा 2.5 सेमी बारिश ग्वालियर में हुई। भोपाल में भी दिन में हल्की और शाम को तेज बारिश हुई। बारिश के कारण पूरे प्रदेश में ठंड भी बढ़ गई। खजुराहो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी मंगलेश रैक्वपर्ण ने बताया कि प्रदेश में हवा का चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण बारिश हो रही है।
औरगिरेगा पारा : रैक्वपर्णने बताया कि रविवार शाम से ही प्रदेश में बादल छंटने लगेंगे। इसके बाद उत्तरी दिशा से हवा आना शुरू होगी। ऐसे में मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट सकती है।
कहां कितनी बारिश (सेमी में)
गुना : 2.0
शहडोल : 0.9
शिवपुरी : 0.8
गुना . शनिवारको हिनोतिया गांव में खड़ेला नदी उफान पर गई। इसी दाैरान रपटा पार कर रहे एक शिक्षक की बाइक तेज बहाव में फंस गई।पास खड़े लोगों ने शिक्षक की जान बचाई। फोटो | बफाती शाह