ईवीएम की जांच आज कॉलेज में
ईवीएम की जांच आज कॉलेज में
गुना| त्रिस्तरीयपंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए रविवार को सुबह 10 बजे ईवीएम मशीन की जांच होगी। ईवीएम की जांच के लिए हैदराबाद से तीन इंजीनियर गुना आए हैं। प्रथम चरण की जांच के दौरान ईवीएम में कोई खराबी तो नहीं है। इस बारे में पता लगाया जाएगा। पीजी कॉलेज में यह जांच होगी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मशीनों की जांच के समय जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य भी मौजूद रह सकते हैं। इन्हें भी इस जांच के दौरान उपस्थित रहने की सूचना दी गई है।