10 माह से अटकी गुरुजी की पदोन्नति
10 माह से अटकी गुरुजी की पदोन्नति
गुना|ईजीएसगुरुजी एवं पर्यवेक्षक की पदोन्नति 10 माह से अटकी हुई है। उन्हें संविदा शिक्षक वर्ग 3 में अब तक नियोजन नहीं किया गया है। अब तक पदोन्नति का लाभ मिलने से नाराज गुरुजियों ने कलेक्टर को भी मांग पत्र सौंपा। राज्य शिक्षा केंद्र ने फरवरी माह में गुरुजी एवं पर्यवेक्षकों को पदोन्नत करने के आदेश जारी किए थे। जिले में शुरू से ही यह प्रक्रिया में धीमी चली। गुरुजियों ने मांग रखी कि जल्द ही उन्हें शासन की इस व्यवस्था का लाभ दिया जाए। जिले में 147 गुरुजी को बिना संविदा शिक्षक परीक्षा उत्तीर्ण किए पदोन्नति का लाभ दिया जाना है।
गुना| कलेक्टरको आवेदन देने पहुंचे गुरुजी। यह प्रक्रिया 10 माह से लटकी हुई है।