- Hindi News
- गैस एजेंसी के सिलेंडर बीच में ही बेच दिए
गैस एजेंसी के सिलेंडर बीच में ही बेच दिए
फतेहगढ़कस्बे में गैस सिलेंडर बेचे जाने पर हंगामा हो गया। लोगों ने जैसे ही गैस एजेंसी की इस हरकत को देखा तो नाराजगी छा गई। मौके पर लोग जमा हो गए।
सोनाली गैस एजेंसी पर एक ट्रक सिलेंडर आए थे। यह ट्रक जैसे ही फतेहगढ़ पहुंचा तो एजेंसी के कर्मचारियों ने सिलेंडर को ब्लैक में बेचना शुरू कर दिया। यह खबर लोगों को लग गई। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई दिन पहले जिन लोगों का नंबर लगा है। उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। लोगों के इस विरोध की सूचना एजेंसी के संचालक को भी लगी। लोगों को गुस्सा देख जिनके पूर्व से नंबर लगे थे। उन्हें भी सिलेंडर वितरित कर दिए गए। इसे लेकर लोग नाराज थे।
गोदामपर होना था खाली
हिन्दुस्तानपेट्रोलियम कंपनी ने सोनाली गैस एजेंसी की बनेह में गोदाम संचालन की अनुमति दी है। शर्तों के मुताबिक सिलेंडर सिर्फ गोदाम पर ही खाली हो सकते हैं। इसके बाद ही लोगों को वितरित होने चाहिए। लेकिन शर्तों का उल्ल्घंन कर सिलेंडर फतेहगढ़ कस्बे उतारे गए।
एकमाह पहले भी हुई थी कार्रवाई
खाद्यविभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त एजेंसी की गोदाम पर एक माह पूर्व जांच की गई थी। इस दौरान स्टॉक में गड़बड़ी निकली थी। इस वजह से सिलेंडर जब्त कर प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में पेश किया गया है।
^सिलेंडर फतेहगढ़ में उतारे गए हैं। इसकी सूचना मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। चंद्रभानसिंह जादौन, जिलाआपूर्ति अधिकारी