पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज बारिश से उफने नाले

तेज बारिश से उफने नाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बमोरी में तेज हवाओं का कहर, कई जगह ओले गिरे

अगले 24 घंटे भी जारी रह सकती है बारिश

उप्र-पश्चिमीमप्र के ऊपर बने कम साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बदले मौसम के मिजाज का असर शनिवार को और तीव्र हो गया। इसके कारण कई जगहों पर भारी बारिश हुई। शहर में दो घंटे के दौरान दो सेमी से ज्यादा बारिश हुई। बमोरी में तो कई जगहों पर नाले उफन गए। यहां 33 केवी की लाइन टूटने की वजह से करीब दो दर्जन गांवों की बिजली ठप हो गई।

ज्यादातर जगहों पर दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच बारिश शुरू हुई। शहर में दोपहर तीन बजे के आसपास बारिश शुरू हुई। अचानक घनी घटाएं छा गईं। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश होती रही। कई जगहों पर पानी भर गया और बिजली व्यवस्था ठप हो गई। करीब दो घंटे तक शहर में बिजली गायब रही।

बमोरी| हिनोतियागांव में आंधी बारिश के कारण कई घरों की छत की चादर छप्पर उड़ गए। लोगों ने मुआवजे की मांग की है।

गुना| नानाखेड़ीगल्ला मंडी में बारिश का नजारा। इसके चलते मंडी में कई जगहों पर पानी भर गया।

क्यों हुई बारिश

मौसमविभाग के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ विगत दो दिन से मप्र पर प्रभाव डाल रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम मप्र पर ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। गुना इसी इलाके में आता है, इसलिए इसका प्रभाव भी सबसे ज्यादा यही है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान सिस्टम सक्रिय रहेगा, जिसके कारण कहीं-कहीं तेज और कहीं मामूली बारिश हो सकती है।

रातमें पारा सामान्य से ज्यादा

बादलोंके कारण जहां िदन में पारा सामान्य से नीचे है, वहीं रात में सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा चल रहा है। शनिवार को अिधकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।