- Hindi News
- मिनटों में दूर हो गए वर्षों के गिले शिकवे
मिनटों में दूर हो गए वर्षों के गिले-शिकवे
लोक अदालत
जिला न्यायाधीश मोहम्मद शमीम की मौजूदगी में राहत खानम और दिलावर खान ने आपसी विवाद छोड़कर एक दूसरे पर फिर से यकीन कायम किया।
16000
सेज्यादा प्रकरण जिला न्यायालय में लंबित हैं। जिला न्यायाधीश ने बताया कि शनिवार को लोक अदालत के जरिए इनमें से कम से कम 25 फीसदी मामलों को निपटाया गया है। इन मामले में राजीनामा योग्य सिविल और क्रिमिनल केस शामिल हैं।
फैसले से पहले हुआ मेल
दोसाल से अलग-अलग रह रहे गायत्री और राजकुमार के लिए यह लोक अदालत अनूठी सौगात लाई। फैमिली कोर्ट के जज अमरनाथ ने बताया कि दोनों के मामले में पूरी गवाही हो चुकी थीं और फैसला होने वाला था। पर उन्हें अंतिम मौका दिया गया और वे मान गए। जज ने उन्हें मिठाई देकर बिदा किया। उन्होंने बताया कि अगर फैसला हो जाता तो दोनों अलगाव तय था। फैमिली कोर्ट में लगभग आधा दर्जन ऐसे मामलों में मेल कराया गया। इनमें गुना निवासी मदनलाल और गुलाब बाई का मामला भी था, जो 8-9 माह से अलग रह रहे थे। उधर जिला न्यायाधीश के सामने राहत खानम और दिलावर ने एक दूसरे माला पहनाई। वे दो साल से अलग रह रहे थे।
-विस्तृत खबर और फोटो अंदर के पेज पर भी देखें।