पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमानक निकला होटल का बटर

अमानक निकला होटल का बटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी एक होटल में उपयोग किए जाने वाला बटर जांच में अमानक निकला। तीन माह पूर्व खाद्य संरक्षा विभाग के अधिकारियों ने होटल में पहुंचकर सैंपल लिए थे। इसकी जांच रिपोर्ट भोपाल से कुछ दिन पहले ही विभाग को मिली है।

खाद्य संरक्षा अधिकारी मनोज रघुवंशी ने बताया कि होटल से अक्टूबर माह में पनीर और बटर का सैंपल लिया गया था। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में जांच के लिए सैंपल भेजे गए। दोनों सैंपल में से एक की किस्म अमानक पाई गई है। प्रयोगशाला से आई पहली जांच में बटर अमानक पाया गया है। इस मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों ने होटल संचालक अरुण सूद को भेजी है।