पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन विमानोत्सव 15 16 दिसंबर को

जैन विमानोत्सव 15 16 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| जैनसमाज का विमानोत्सव 15 एवं 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजन के संबंध में अनिल बड़कुल ने बताया कि 15 दिसंबर को सुबह 7 बजे विमान बड़े जैन मंदिर चौधरी मोहल्ला से रवाना होंगे। यह जुलूस सदर बाजार, बीजी रोड आरओबी से होते हुए नसिया जी पहुंचेगा। यहां मुनि प्रशांत सागर मुनि निर्वेग सागर के सानिध्य में जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम होंगे। इसके बाद उनके प्रवचन होंगे। रात में यहां कवि सम्मेलन होगा। अगले दिन यानि 16 दिसंबर को सुबह साढ़े 8 बजे विमान वापस मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। इस बार जुलूस नई सड़क से होते हुए चौधरी मोहल्ला स्थित जैन मंदिर पहुंचेगा।