हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली झंडा यात्रा
विश्वहिंदू परिषद द्वारा 11 जनवरी 2015 को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के लिए झंडा यात्रा निकाली गई। यात्रा दोपहर को गुलाबगंज कैंट से आरंभ हुई। इसमें शामिल संगठन के कार्यकर्ता कैंट चौराहा, हनुमान चौराहा, हाट रोड, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, शास्त्री पार्क, बैजू चौराहा, ख्यावदा चौराहा, बूढ़े बालाजी होकर हनुमान टेकरी मंदिर तक पहुंचे। जहां टेकरी सरकार को झंडा चढ़ाया गया। यात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्रा में दुर्गा वाहिनी प्रांतीय पदाधिकारी आशा सिंह, प्रतिभा शर्मा ने कहा कि गांव- गांव तक संगठन की समितियां बनाई जाए।
आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख गोपाल स्वर्णकार ने कहा कि पूरे समाज को एकत्रित कर कार्यक्रम को प्रखंड बनाना है। अध्यक्षता कर रहे आरडी शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यात्रा में सुरेश शर्मा, केशव शर्मा, प्रमोद भार्गव, अनूप कौशिक, नितिन जाट, लोकेश, भूपेंद्र खटीक, महेंद्र, भरत रघुवंशी, मोनू, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र, दिलीप सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।
गुना| विहिप द्वारा हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के लिए झंडा यात्रा निकाली गई।