पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तैयारियों के लिए हुई भाजयुमो की बैठक

तैयारियों के लिए हुई भाजयुमो की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| भारतीयजनता युवा मोर्चा के महा सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। शनिवार दोपहर को स्थानीय होटल में हुई बैठक में ग्वालियर संभाग के सदस्यता प्रभारी विवेक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला मंत्री महेंद्र सिंह किरार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिर्राज भार्गव, मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह यादव आदि ने महा सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से इस अभियान में जुट जाने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। बैठक में बड़ी संख्या में जिलेभर से भाजयुमो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।