क्लब ने गोद लिया आंगनबाड़ी केंद्र
गुना| लायनेसक्लब गुना सिटी ने बूढ़े बालाजी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया है। लायनेस अध्यक्ष विजय रतरा ने बताया कि वहां कुपोषित बच्चों को रोजाना क्लब की पदाधिकारी सदस्य आंगनबाड़ी पहुंचकर पोषक आहार खिलाती है, जिससे बच्चों के वजन में बढ़ोत्तरी हो रही है। बच्चों को नियमित तौर पर भी मुहैया कराया जा रहा है। बच्चों को जरूरत के अनुसार दवाइयां और दीगर वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाती है। क्लब द्वारा सर्दी में स्वेटर सहित अन्य गर्म कपड़े भी बांटे गए। गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की नियमित देखरेख और वस्तुएं उपलब्ध कराने में बीना अग्रवाल, गुलशन नीना डाबर, क्षमा खंडेलवाल, नीता जैन, दीप्ति नीखरा विशेष सहयोग कर रही है।