पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद उपलब्ध करा रहे हैं : एनएफएल

खाद उपलब्ध करा रहे हैं : एनएफएल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| नेशनलफर्टीलाइजर लिमिटेड के प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि गुना, अशोकनगर, राजगढ़ जिले में जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराई जा रही है। संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक विजयपुर इकाई यूरिया का उत्पादन करती है। उसे पूर्व से जो मांग मिलती है उसके आधार पर वह जिले, प्रदेश एवं देश के अन्य प्रदेशों में आपूर्ति करता है। उन्होंने कहा कि विजय इकाई आवंटन एवं रेल रेकों की उपलब्धता के आधार पर मप्र के अन्य जिलों में भी आपूर्ति करता है। गौरतलब है कि शनिवार को भारतीय किसान संघ ने एनएफएल का घेराव किया था।