पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीजी रोड के दुकानदारों से मांगे दस्तावेज

बीजी रोड के दुकानदारों से मांगे दस्तावेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजी रोड के दुकानदारों से मांगे दस्तावेज

कार्यालय संवाददाता|गुना

आरओबीके दोनों ओर सर्विस रोड तैयार करने को लेकर रही समस्या सुलझी नहीं है। तहसीलदार डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने बीजी रोड पर पहुंचकर दुकानदारों से चर्चा की। लोगों से अपनी भूमि से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। ताकि इस मुद्दे का निराकरण किया जा सके। राजस्व विभाग ने पिछले दिनों 140 दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। इन सभी से 9 सितंबर तक अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली करने को कहा गया था। लेकिन अब तक किसी ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया है। दुकानदारों का दावा है कि इस जगह वह काबिज है। वह उनकी है। तहसीलदार ने इन दुकानदारों से कहा है कि वह अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर दें। ताकि समस्या का निराकरण किया जा सके। तहसीलदार को अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी है। इसके बाद ही सर्विस रोड का काम शुरू हो पाएगा।

घरेलूगैस सिलेंडर के दुरुपयोग रोकने के लिए चेतावनी

गुना|घरेलूगैस सिलेंडर के दुरुपयोग रोकने के लिए खाद्य विभाग ने चेतावनी जारी की है। जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। जिसमें जिले में कई जगह होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन एवं अन्य प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा है। जो गलत है। इसलिए विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज गार्डन में जांच की तैयारी करा ली है। श्री जादौन ने बताया कि जल्द ही विभाग का दल इन संस्थान पर छामापार कार्रवाई करेगा। अगर इस दौरान घरेलू सिलेंडर मिला तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। श्री जादोन ने बताया कि चेतावनी जारी कर दी गई है।