एक ही दिन में पांच करोड़ का भुगतान
पिछले12 दिन से बंद पड़ा ई-पेमेंट का केंद्रीय सर्वर गुरुवार को चालू हो पाया। एक ही दिन में विभाग ने करीब 5 करोड़ का पेमेंट किया। सर्वर बंद होने से कई योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था।
सितंबर माह में कई बार भोपाल से सर्वर बंद हुआ। इस वजह से ई-पेमेंट की प्रक्रिया रुकी रही। 11 सितंबर से सर्वर बंद था। यह 15 सितंबर को खुला। एक ही दिन में करोड़ों का भुगतान किया गया।
आर्थिकस्थिति खराब
दूसरेदिन ही फिर सर्वर बंद हो गया था। इस वजह से 22 विभाग की सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। जानकारों का कहना है कि सर्वर बंद होने की समस्या सीधे भोपाल से ही हो रही है। बताया जाता है कि सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। यही कारण है कि पेमेंट रोक- रोक कर किया जा रहा है।
अबभी कोई भरोसा नहीं
जानकारोंका कहना है कि अब भी सर्वर को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। गुरुवार को ट्रेजरी से एक ही दिन में 5 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ। बताया जाता है कि सर्वर बंद होने की समस्या कई बार चुकी है। इस वजह से कभी यही पुन: स्थिति बन सकती है।
इनपर पड़ा था असर
ई-पेमेंटहोने से इसका सीधा असर 22 विभाग की सेवाओं पर पड़ा था। कोषालय में बिल तैयार करने से लेकर अन्य काम किए जा रहे थे। लेकिन फाइल ई-पेमेंट के सिस्टम पर सेव नहीं हो रही है। इस वजह से भुगतान रुका पड़ा है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा स्कूल छात्रवृत्ति, ठेकेदारों का भुगतान, वेतन, पेंशन, भत्ते सहित अन्य सेवाएं पर असर पड़ा था।
रुके भुगतान हुए
^सर्वरखुल गया है। रुके हुए ज्यादातर भुगतान हो चुके हैं। अब कोई समस्या नहीं है। सुनीलभदौरिया, कोषालयअधिकारी
ट्रेजरी से 12 दिन बाद ई-पेमेंट शुरू