पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंट रोड से हटाए अतिक्रमण

कैंट रोड से हटाए अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंटरोड पर नगर पालिका ने पुलिस की मदद से शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस रोड के चौड़ीकरण के मद्देनजर यह कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एक वृद्ध महिला सहित दो लोग मामूली रूप से चोटिल भी हो गए।

दोपहर करीब 12 बजे के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर पालिका का अमला पहुंचा। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से लोग भौंचक्के रह गए। कुछ लोगों ने तोड़ाफोड़ी का हल्का विरोध भी किया। वहीं कई लोग खुद ही अपने कब्जे हटाने के लिए मोहलत मांगते हुए देखे गए।

अमले ने ज्यादातर अस्थाई कब्जों को ही हटाया। कुछ जगहों पर लोगों ने सड़क पर अस्थाई टॉयलेट आिद भी बना लिए थे, जिन्हें तोड़ दिया गया। उधर एक दुकान के ऊपर लगे टीन शेड हटाने के दौरान एक युवक नीचे गिरा। उसे मामूली चोट आईं। वहीं एक अन्य वृद्ध महिला भी इस दौरान मामूली रूप से घायल हुई।

चौड़ीकरणहोना है

हनुमानचौराहे से कैंट पुलिस थाने तक इस रोड का चौड़ीकरण होना है। इस पर सीसी रोड बनाई जाएगी। रोड की चौड़ाई 35 फुट के आसपास रखी जाएगी। इसकी लागत तकरीबन 6 करोड़ रुपए होगी। हाल ही में इसके लिए कंसल्टेंट कंपनी ने नाप-जोख भी की थी। उसके बाद यह कार्रवाई हुई। कैंट चौराहे से थाने तक इस रोड के दोनों ओर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। इससे पहले भी कई जगहों पर स्थाई रूप से लोगों ने कब्जे कर रखे हैं।

गुना| मुहिमके दौरान एक निर्माण तोड़ते हुए।