पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में बिना तैयारी शुरू हुआ युवा महोत्सव

कॉलेज में बिना तैयारी शुरू हुआ युवा महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज का सालाना युवा महोत्सव विवादों में घिर गया है। छात्रों का आरोप है कि शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के इन्हें आरंभ कर दिया गया।

हालत यह हुई कि पहले दिन 9 में से चार प्रतियोगिताओं के लिए कोई प्रतिभागी ही नहीं मिला। बाकी में भी सिर्फ फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों को किसी तरह भाग दिलाया गया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा आयोजन के नाम पर की गई इस खानापूर्ति के विराेध में छात्र संगठन डीएसओ ने प्राचार्य को ज्ञापन दिया, जिसमें पूरे मामले की जांच की मांग उठाई गई है। कई छात्रों का कहना था कि आयोजन की सूचना गुरुवार को शाम 4 बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। तब तक ज्यादातर छात्र अपने घर जा चुके होते हैं। हालत यह थी कि शुक्रवार को प्रोफेसरों को भी यह जानकारी नहीं थी कि किसको कौन सी प्रतियोगिता करानी है। पूर्व की तरह इसकी सूचना मीडिया को भी नहीं दी गई।आयोजन के नाम पर खानापूर्ति शुरू की गई। जिस हॉल में यह कार्यक्रम रखा गया, वहां पहले से फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों की क्लास लग रही थी। इसलिए उन्हें ही प्रतिभागी बना लिया गया। कोलाज, रंगोली, मेहंदी और मूक अिभनय जैसी विधाओं के लिए कोई प्रतिभागी ही नहीं मिला। इसलिए इन प्रतियोगिताओं का निरस्त दिया गया।

हकिहकिहकिहकिहकिहकि

28 को जिलास्तरीय प्रतियोगिता

डीएसओके जिलाध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि जिले के तमाम दूसरे कॉलेजों में यह आयोजन पहले ही हो चुके हैं। इन कॉलेजों में छात्रों को 10 दिन पहले सूचना दी गई थी, जिससे वे तैयारी के साथ भाग ले सकें। 28 सितंबर को कस्तूरबा कॉलेज में जिलास्तरीय महोत्सव है। छात्रों का कहना है कि जब कॉलेज स्तर पर ही ठीक से प्रतियोगिताएं नहीं हुई तो जिलास्तर पर कैसे भाग लेंगे। छात्र संगठनों का कहना है कि जिले के लीड कॉलेज की यह हालत बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई करने की अपील की है।