पेट्रोल पंप पर अब बनाना होंगे टॉयलेट
कलेक्टर ने जारी किए निर्देश : हवा- पानी का इंतजाम भी करना होगा
कार्यालयसंवाददाता|गुना
पेट्रोलपंप पर शुद्ध पेयजल से लेकर अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। लोगों की सुविधा के लिए इसके जल्द ही इंतजाम करने होंगे। इसकी निगरानी के लिए खाद्य विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है।
जिले के समस्त पेट्रोल पंपों पर पीने के पानी, वाहनों में हवा भरने एवं टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर श्रीमन शुक्ला ने समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को इसके निर्देश जारी किए हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह इन सुविधाओं की पूरी स्थिति पता लगाए। उक्त सुविधाएं पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में शहर सहित ज्यादा पेट्रोल पंप पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। एकाध पंप को छोड़कर हवा भरने की सुविधा कहीं नहीं है। ज्यादातर जगहों पर हवा का पंप खराब होने का हवाला देकर लोगों को चलता कर दिया जाता है। कलेक्टर के आदेश के बाद स्थिति सुधरने की उम्मीद है।
जिलेमें 52 पेट्रोल पंप
जिलाआपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि जिले में 52 पेट्रोल एवं डीजल पंप हैं। इन सभी पर पीने का पानी, वाहनों में हवा भरने का पंप एवं टॉयलेट बनाए जाएंगे। श्री जादौन का कहना था कि कुछ पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा तो है, लेकिन लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं।