पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रायल की सूचना मिलने से क्लब नाराज

ट्रायल की सूचना मिलने से क्लब नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रायल की सूचना मिलने से क्लब नाराज

गुना| डिवीजनस्तर की टीम के लिए ग्वालियर में हुए ट्रायल की सूचना मिलने से कुछ स्थानीय क्लबों ने नाराजगी जताई है। यूथ क्रिकेट क्लब के सौरभ रघुवंशी ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर को ग्वालियर में हुए ट्रायल की सूचना कुछ चुनिंदा क्लबों को ही दी गई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इसकी सूचना सार्वजनिक तौर पर प्रकाशित भी नहीं कराई गई। इससे कई खिलाड़ी संभागीय टीम में शामिल होने का मौका खो बैठे। उधर एसोसिएशन के सचिव सुनील शर्मा का कहना है कि ट्रायल की सूचना उन्हें 24 सितंबर को दोपहर में मिली थी। इसकी सूचना उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी सम्बद्ध क्लबों को की थी। उन्होंने कहा कि यूथ क्रिकेट क्लब अब तक एसोसिएशन से सम्बद्ध नहीं हुआ है।

गुुरुजियोंकी पदोन्नति के लिए नई समय सीमा

गुना| सभीगुरुजियों को संविदा शिक्षक के रूप में पदोन्नत करने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने नई समय सीमा तय की है। अब 10 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी करना होगी। इससे पहले 10 मार्च 2014 तक सभी जिलों में प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया था। गुना सहित तमाम जिलों में यह नहीं हो पाया। जिले में दो दर्जन से ज्यादा गुरुजी हैं। विभिन्न अध्यापक संगठनों का कहना है कि उनके वेतन संबंधी रिकॉर्ड प्राप्त नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते यह समस्या रही है। उनकी मांग है कि इस मामले में नियम शिथिल होने चाहिए, जिससे कि गुरुजियों को संविदा शिक्षक बनाया जा सके।

अतिथिशिक्षकों की बैठक कल

गुना| अतिथिशिक्षकों की बैठक 28 सितंबर को स्वतंत्रता पार्क में होगी। संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि इसमें 7 अक्टूबर को भोपाल में होने वाली महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान अतिथि शिक्षकों को संविदा शिक्षक भर्ती में आयुसीमा में छूट बोनस अंकों की घोषणा की जा सकती है। संगठन के केशव भार्गव, संदीप श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, सुनील परिहार, संजीव जैन, राजीव जैन, कृष्णकांत, मोहन, राके साहू, आनंद गुर्जर आदि ने सभी से बैठक में आने की अपील की है।

स्थापनासमारोह, चार्टर प्रस्तुतिकरण आज

गुना| लायंसक्लब गुना दृष्टि के स्थापना समारोह चार्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन 27 सितंबर को होगा। यह कार्यक्रम शाम सात बजे एबी रोड स्थित एक होटल में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं शपथ विधि