बिजनेस प्लस
नील वर्ल्ड स्कूल के छात्र ने जीता गोल्ड मेडल
गुना|नीलवर्ल्ड स्कूल के कक्षा 8 के छात्र नमन शर्मा ने राज्य स्तरीय हैंड बाल प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग से खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। यह टूर्नामेंट 20 सितंबर से 24 सितंबर तक शिवपुरी में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के 10 संभागों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मास्टर नमन शर्मा ने अंडर 17 केटरी में खेलते हुए ग्वालियर की तरफ से विजय प्राप्त की। इस विशेष उपलिब्ध पर मास्टर नमन शर्मा को नील वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य ई.के. जोशी एवं सभी शिक्षकों ने बधाई दी। इस उपलिब्ध पर नमन को कोच अमृत वाजपेयी एवं नीलवर्ल्ड स्कूल के समस्त शिक्षकों ने बधाई दी हैं।