पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन
पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन
गुना|महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। गुरुवार शाम को एबी रोड स्थित एक गार्डन में हुए समारोह में बीती 20 सितंबर से महोत्सव के दौरान आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों और तमाम प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित प्रतिभाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया।