- Hindi News
- क्षतिग्रस्त पुल, पुलिया ने थामी वाहनों की रफ्तार
क्षतिग्रस्त पुल, पुलिया ने थामी वाहनों की रफ्तार
गुना- सिरोंज स्टेट हाईवे के ज्यादातर पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से मुश्किल हो रहा सफर
निजसंवाददाता | आरोन
गुना-सिरोंज स्टेट हाईवे के क्षतिग्रस्त पुल पुलिया ने वाहनों के पहिए थाम दिए हैं। स्टेट हाईवे 23 के तहत आने वाले इस मार्ग पर रामपुर गांव की नदी की पुलिया करीब दो महीने से क्षतिग्रस्त है। तभी से यहां यातायात ठप हैं। ग्राम रामपुर के नजदीक स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया इसके पहले 23 जुलाई को भी धसक गई थी। बाद में दो दिनों तक यहां वाहनों को रोककर राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों ने आनन- फानन में पुलिया को दुरुस्त कराकर ट्रैफिक बहाल करा दिया था। इसके बाद यह फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे समस्या बढ़ गई है। अधिकारियों द्वारा अभी तक इस क्षतिग्रस्त पुलिया का काम नहीं कराया गया है।
अन्यपुल, पुलिया की हालत भी खराब
दरअसलइस स्टेट हाईवे की ज्यादातर पुल पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त बनी हुई है। आरोन के आसपास इस मार्ग पर सुनगयाई, बरोद, सेंधुआ, रामपुर, उजनियाई, वनवीरखेड़ी और रिजौदा की पुलिया सहित कई अन्य पुल पुलिया क्षतिग्रस्त है। ऐसे में यदि विभाग ने इनकी मरम्मत नहीं कराई है तो कभी भी वाहनों के पहिए थम सकते हैं। बीते साल ही करीब पौने करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेट हाईवे की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बेहद घटिया स्तर के काम के चलते यह अभी भी से ही खराब होने लगा है। वहीं सड़क की हालत भी बद से बदतर हो गई है। ऐसे में इस पर निकलने वाले लोगों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है।