पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन रोड अतिक्रमण नजरअंदाज

स्टेशन रोड अतिक्रमण नजरअंदाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हालही में नगर पालिका द्वारा रेलवे स्टेशन रोड पर एक अवैध कब्जा हटाया गया था। इस कार्रवाई के खिलाफ एक महिला तीन दिन से कलेक्टोरेट के पास धरने पर बैठी है। वहीं दूसरी ओर इस रोड पर दो अवैध कब्जे वर्तमान में किए जा रहे हैं। यहां बकायदा गुमटीनुमान दुकानें रखी जा चुकी हैं और अब उन्हें पक्का करने की कार्रवाई की जा रही है। इसकी सूचना रविवार को एक नागरिक द्वारा नपा सीएमओ को दी गई। कुछ आगे ही एक और दुकान इसी तरह बनाने का काम चल रहा है। इस पूरी रोड पर बड़े पैमाने पर अवैध दुकानें बनी हुई हैं।

गुना| रेलवेस्टेशन रोड पर ताजा अतिक्रमण के तहत बन रही दुकान। उसके सामने ही सीमेंट-बजरी से निर्माण की तैयारी भी की जा रही है।