संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत
गुना| संदेहास्पदपरिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत की वजह अब तक सामने नहीं सकी है। पुलिस ने बताया कि पुरानी छावनी निवासी पूजा रजक को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। पुलिस के मुताबिक महिला काफी समय से बूढ़ेबालाजी स्थित मायके में रह रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बीमार थी। एक साल से उसका इलाज चल रहा था। उसका विवाह इटारसी में हुआ था। लेकिन वह माता-पिता के पास रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया। उसकी मौत की वजह सामने नहीं आई।