डीईओ को सौंपा डीपीसी का चार्ज
गुना| जिलापरियोजना समन्वयक (डीपीसी) को कलेक्टर ने मूल संस्था के लिए कार्य मुक्त कर दिया है। प्राचार्य डोंगर नरेंद्र उपाध्याय को करीब 3 साल पहले डीपीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसके अलावा उन्होंने एक साल तक डीईओ की जिम्मेदारी भी संभाली। कलेक्टर श्रीमन शुक्ला ने उन्हें तत्काल प्रभाव से मूल संस्था के लिए रिलीव किया है। डीपीसी का प्रभार डीईओ अजय कटियार को सौंपा गया है। वह अपने अपने काम के साथ-साथ उक्त जिम्मेदारी भी निभाएंगे। यह बदलाव कलेक्टर ने प्रशासकीय कार्य सुविधा को लेकर किया है।