बढ़ रहा किसानों का आक्रोश
पटवारी तैनात किए
किसानों की शिकायत पर सहकारी समिति का गोदाम सील
कार्यालय संवाददाता|गुना/कुंभराज
खादको लेकर चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नानाखेड़ी उपज मंडी स्थित वितरण केंद्र पर फिर विवाद हुआ। नाराज किसानों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालने की कोशिश की। उधर कुंभराज में खाद का वितरण थाने से किया जा रहा है। यहां मुश्किल से एक ट्रक खाद पहुंचती है और रोजाना दर्जनों किसान खाली हाथ लौट जाते हैं।
मंडी में उस समय विवाद खड़ा हुआ, जब कई किसानों को खाद देने से मना कर दिया गया। दरअसल बुधवार को सिर्फ उन किसानों को खाद दी गई, जिनकी पर्ची मंगलवार को काट दी गई थी। अब नए किसानों का कहना था कि वे इतनी दूर से खाद के लिए आए हैं और उन्हें खाली हाथ लौटाया जा रहा है। वितरण केंद्र के अधिकारियों एवं किसानों के बीच विवाद बढ़ता गया। बाद में उन्होंने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर खड़े करना शुरू कर दिए। इसकी सूचना जैसे ही कैंट थाने पहुंची तो वहां से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
कैंट थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने किसानों को समझाया कि खाद की कमी के चलते यह व्यवस्था करनी पड़ रही है। इसके बाद बुधवार को आए किसानों की पर्ची बनवाने के लिए अलग से इंतजाम कराया गया। इनमें से ज्यादातर किसानों को अब खाद के लिए गुरुवार का इंतजार करना होगा। यानि उन्हें मंडी में ही रात गुजारना पड़ेगी।
कुंभराजमें थाने से खाद विक्रय
उधरकुंभराज में खाद का विक्रय थाने से किया जा रहा है। यहां सिर्फ एक ट्रक खाद पहुंचती है, जिसमें 300 कट्टे रहते हैं। जबकि खाद लेने वाले किसानों की संख्या हजार के आसपास रहती है। दूर-दूर से आए आधे से ज्यादा किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। उधर खाद वितरण की नई व्यवस्था के बावजूद स्थानीय मार्केटिंग सोसायटी के केंद्र पर खाद नहीं है। जबकि हर सोसायटी पर कम से कम 20 क्विंटल खाद पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।
गुना| फतेहगढ़में खाद वितरण कराते हुए कृषि विभाग के अिधकारी।
कुंभराज में पुलिस थाने में लगी किसानों की लाइन
नानाखेड़ी में पुलिस के साए में खाद वितरण
नानाखेड़ी गल्ला मंडी में प्रशासन ने पटवारियों को तैनात किया गया है। वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि खाद लेने रहे लोग वास्तविक किसान हैं या नहीं। उनके पास जमीन की जो किताब