पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य कक्ष में धरना, खुला नामांकन पोर्टल

प्राचार्य कक्ष में धरना, खुला नामांकन पोर्टल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज में चल रहे नामांकन विवाद में पीजी के विद्यार्थियों को राहत मिल गई। वहीं यूजी के छात्रों की समस्या का कोई हल नहीं निकला। इस मुद्दे को लेकर डीएसओ ने प्राचार्य के कक्ष में धरना दिया। इसके बाद नामांकन का पोर्टल 15 दिसंबर तक के लिए पुन: खोल दिया गया है।

मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर कोई हल निकलने की वजह से छात्रों में नाराजगी बढ़ गई थी। डीएसओ ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। बुधवार को परेशान छात्रों ने प्राचार्य के कक्ष में धरना दे दिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि इस समस्या का कोई हल निकाला जाए। अंतत: सुबह 11 बजे के आसपास नामांकन का पोर्टल फिर खोल दिया गया। लेकिन इससे समस्या का सिर्फ आधा हल निकला।

नामांकनका रास्ता खुला

इससेपीजी के छात्र तो नामांकन अपडेट करा सकेंगे, लेकिन यूजी के छात्रों की समस्या यथावत रह गई। हालांकि यूजी प्रथम सेमेस्टर के उन छात्रों को भी राहत मिल गई है, जिनके माइग्रेशन आदि कमियों के कारण एग्जाम फार्म डाउनलोड नहीं हो रहा था।

अबक्या समस्या

कॉलेजप्रबंधन के मुताबिक नामांकन पोर्टल पर यूजी के छात्र जब अपनी एडमिशन आईडी डालते हैं, तो डाटा नॉट फाउंड का मैसेज आता है। इसके लिए पोर्टल पर न्यू लिंक खोली जाना है। अब जो एजेंसी यूनिवर्सिटी के लिए ऑनलाइन आउटसोर्सिंग कर रही है, वही इस समस्या का हल निकाल सकती है। देर शाम तक इसे लेकर कोई हल नहीं निकाला जा सका। डीएसओ के अध्यक्ष नारायण चंदेल सचिव सोनम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे छात्र एवं उनके अभिभावक एक बार फिर कॉलेज में एकत्रित होंगे। हालांकि प्राचार्य ने भरोसा दिया है कि नामांकन के चलते किसी भी छात्र को प्राइवेट नहीं दिया जाएगा। इस समस्या का कोई कोई हल निकल जाएगा।

प्रयास जारी है

^हमअपने स्तर पर जो कर सकते हैं, वह कर रहे हैं। नामांकन पोर्टल खुल गया है और इसके लिए तारीख भी 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। बाकी छात्रों की समस्या के लिए प्रयास जारी है। अगर कोई रास्ता नहीं निकला तो गुरुवार को हम छात्रों के आवेदन सीधे यूनिवर्सिटी भिजवा देंगे। डॉ.सुरेश सिलावट, प्राचार्यपीजी कॉलेज

निजी कॉलेजों में समस्या नहीं

हैरानीकी बात यह है कि निजी कॉलेजों में नामांकन को लेकर ऐसी कोई समस्या सामने नहीं रही। इस संबंध में डीएसओ के सदस्यों का कहना है कि उन कॉलेजों में प्रबंधन द