पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली ऑटो में 5 की जगह बैठे थे 14 बच्चे

स्कूली ऑटो में 5 की जगह बैठे थे 14 बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|गुना/कुंभराज

स्कूलके बच्चों को ढोने वाले ऑटो में 5 की जगह 14 बच्चे बैठे मिले। इस मामले में यातायात पुलिस ने दो ऑटो जब्त किए हैं। वहीं एक किशोर को भी भारी वाहन में सवारी ले जाते हुए पकड़ा है।

यातायात पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया। जैसे ही यह खबर फैली तो ऑटो चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपना रास्ता बदल लिया। जहां पुलिस खड़ी थी। वह वहां से नहीं निकले। शहर में यातायात पुलिस ने जगह-जगह यह कार्रवाई की। वहीं मंडी रोड पर भी पुलिस ने वाहनों की धड़पकड़ की। यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में भी कई वाहन पकड़े गए। इन सब पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे नही बिठाए जा सकते है। हमने ऑटो चालकों से कहा है कि वह नियम का पालन करें। हाईकोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार 5 से ज्यादा बच्चे ऑटो में नहीं बिठाए जा सकते हैं। हालांकि पूर्व में भी ऑटो चालकों को समझाईश दी गई थी। इस दौरान कार्रवाई भी हुई थीं। इसके बाद इसमें सुधार भी हुआ। लेकिन यातायात पुलिस ने कार्रवाई बंद की तो ऑटो चालक अपने पुराने ढर्रे पर गए।

दोऑटो में थे 25 बच्चे

डीएसपीने बताया कि एक ऑटो में 14 और दूसरे बच्चे में 11 बच्चे सवार थे। ऑटो रोककर उसे जब्त किया गया है। इसी तरह सवारी ढो रहे एक अन्य वाहन को पकड़ा। इस वाहन को एक किशोर चला रहा था। जिसके पास लाइसेंस तक नहीं था। वहीं कई बाइक भी पकड़ी गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। इस बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर तक अंकित नहीं था।

इस्तगासापेश करेंगे

यातायातपुलिस ने बताया कि दोनों ऑटो जब्त किए गए हैं। इसकी इस्तगासा अदालत में पेश की जाएगी। किशोर द्वारा वाहन चलाने के मामले में भी कोर्ट में प्रकरण पेश किया जा रहा है।