- Hindi News
- जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
गुना| खेलएवं युवा कल्याण विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरु हुई। बुधवार से संजय स्टेडियम में हुई स्पर्धाओं में जिले के तमाम ब्लॉकों की टीमों ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ संजय स्टेडियम में किया गया। यहां कबड्डी, खो- खो प्रतियोगिताएं हुई। वहीं जूडो और फुटबॉल पीजी कॉलेज के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल में हुई। बास्केटबॉल मैच पीजी कॉलेज ग्राउंड पर हुए। बेडमिंटन मैच आफिसर्स क्लब में कराए गए। वहीं हॉकी, बॉलीवाल भी हुए। शाम को प्रतियोगिताओं का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
गुना| जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते हुए छात्र -भास्कर
गुना| खेल एव युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खो-खो खेलती छात्राएं। -भास्कर