पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिवस पर बुजुर्गों को बताए उनके अधिकार

दिवस पर बुजुर्गों को बताए उनके अधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्गोंको कार्यक्रम आयोजित कर उनके अधिकार बताए गए। विश्व मानव अधिकार दिवस के मौके पर बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय में वृद्वजनों के अधिकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोग मित्रों के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने मानव अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसमें भारतीय संविधान में रखे गए प्रावधानों की भी व्याख्या की। इस दौरान वृद्वजनों के अधिकारों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान तमाम वक्ताओं ने देश में वृद्वजनों की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए इस मुद्दे पर जन जागरूकता की बात कही। इस दौरान वृद्वजनों के लिए पहले ही दर्शाए गए अधिकारों के क्रियान्वयन की सुनिश्चितता किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अतिथियों में पीसी गुप्ता, डॉ. केपी अरोरा, डॉ. बीएस कुशवाह, डॉ. विष्णु गोयल, डॉ. नूतन कुलश्रेष्ठ, डीईओ अजय कटियार थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में वृद्वजनों सहित अन्य मौजूद थे।

गुना। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजन और अन्य लोग। दूसरे चित्र में कार्यक्रम को संबोधित हुए वक्ता।