अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आज
गुना| भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा की गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों के बैठक 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे से बीजी रोड स्थित हड्डी मील स्थित मदरसा में होने वाली बैठक में मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं मप्र ऊर्जा निगम अध्यक्ष विजेंद्र सिंह सिसौदिया, मप्र वक्फ बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान, मप्र मदरसा बोर्ड भोपाल के पूर्व अध्यक्ष राशिद खान, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव विशेष तौर से मौजूद रहेंगे। इसरार अहमद ने सभी मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा है।