पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तर पर दो बहनों ने जीते मेडल

राज्य स्तर पर दो बहनों ने जीते मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| राघौगढ़की दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बीती एक से तीन दिसंबर तक इंदौर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय महिला बैडमिडन प्रतियोगिता के सिंगल में मेडल जीते हैं। राघौगढ़ के गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यरत शिक्षक अरविंद साहू की 10 वर्षीय पुत्री हर्षिका और 8 वर्षीय पुत्री दृर्षिका साहू ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। राज्य स्तर की स्पर्धा में हर्षिका ने बेडमिंटन सिंगल में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके लिए उसे पांच हजार रुपए नकद और एक मेडल दिया गया। वहीं दृर्षिका साहू को भी एक बेडमिंटन सिंगल अच्छेे प्रदर्शन के लिए मेडल दिया गया। दोनों बच्चियां हिंदूपथ पब्लिक स्कूल राघौगढ़ की छात्राएं हैं। इसके पहले हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी दोनों छात्राओं को बेडमिंटन डबल बेहतर प्रदर्शन कर एक- एक मेडल जीते थे। छात्राओं की इस उपलब्धी पर उन्हें परिजनों, गुरुजनों और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।

गुना| विजेता छात्राएं हर्षिका और दृर्षिका।