पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर क्या रोका भुगतान

फिर क्या रोका भुगतान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिर क्या रोका भुगतान

राघौगढ़विधायक विस में लगाए प्रश्न में कहा है कि क्या यह सही है कि गुना जिले के सहकारी कृषि और ग्रामीण भूमि विकास बैंक कर्मचारियों को 18 महीने से वेतन भुगतान किया गया है। यह सही है तो इसका क्या कारण है बताए। दूसरे प्रश्न में कहा है कि बैंक की सेवा शर्तों में क्या यह उल्लेख है कि वसूली होने पर ही कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाएगा। राघौगढ़ श्री सिंह ने बताया कि विस में लगाए गए प्रश्नों का अभी तक जवाब नहीं आया है।

कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह रघुवंशी, महामंत्री कपिल सुमन आदि ने बताया कि उन्हें 20 महीने के लंबित वेतन का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जबकि कर्मचारी वेतन भुगतान दीगर संस्था में संविलियन कराने की मांग को लेकर पिछले दो साल से आवाज उठा रहे हैं। सहकारिता आयुक्त एवं पंजीयक, प्रमुख सचिव सहकारिता, प्रबंध संचालक राज्य विकास बैंक, सहकारिता मंत्री और मुख्यमंत्री से भी कई बार ज्ञापन लिखित देकर अनुरोध कर चुके हैं। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है। मांगें मनवाने के लिए कर्मचारियों द्वारा बीती 19 दिसंबर 14 से क्रमबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जबकि 5 जनवरी 2015 से कर्मचारी बेमियादी काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं।